Tornaria Larva की सूक्ष्मदर्शी स्लाइड का वर्णन(Whole mount)
यह बैलेनोग्लोसस (Balanoglossus) का टॉर्नेरिया लार्वा (tornaria larva) है। यह निम्नलिखित विशिष्ट विशेषताएं प्रदर्शित करता है:
1. एक पूर्ण विकसित टॉर्नेरिया लार्वा आमतौर पर अंडाकार और पारदर्शी होता है, जिसका size 3 मिमी तक होता है।
2. इसमें शरीर को घेरने वाले दो ciliated bands होते हैं: एक pre-oral ciliated band जो मुंह के सामने स्थित होता है और मुंह के पीछे एक post-oral loop बनाता है, और दूसरा एक circum-anal ring या posterior ciliated band होता हैं जो गुदा के सामने स्थित होता है।
3. इसके अग्र सिरे पर एक मोटी प्लेट होती है जिसे शीर्षस्थ प्लेट (apical plate) कहते हैं, जिस पर cilia का गुच्छा और एक जोड़ी pigmented eye-spots होते हैं।
4. सर्कम ओरल बैंड (circum oral band) सिलिया छोटी होती हैं और भोजन एकत्र करती हैं। सर्कम-एनल रिंग (circum-anal ring) या टेलोट्रोक (telotroch) में लंबी और शक्तिशाली सिलिया होती हैं और यह टॉर्नेरिया का मुख्य गतिशील अंग होता है।
5. इसका मुंह ventral surface पर स्थित है, जबकि गुदा posterior भाग के टर्मिनल सिरे पर स्थित है। Tornaria larva की आहार नली सरल है जो ग्रासनली, आमाशय और आंत में विभाजित होती है।
6. इसके Dorsal pore, hydropore से एक water sac जिसे protocoel कहते हैं बाहर की ओर खुलती है। इस थैली की दीवार पतली होती हैं।
7. टॉर्नेरिया लार्वा (tornaria larva) इचिनोडर्म लार्वा (echinoderm larvae) जैसा दिखता है।
8. इसकी metamorphosing के बाद यह वयस्क रूप में आ जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment