Eryx (Indian Sand-Boa): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Eryx (Dumuhi) कोर्डेटा संघ के reptilia वर्ग का एक जीव है। यह रेतीली मिट्टी में दबा हुआ पाया जाता है और मेंढक, छिपकलियों और चूहों आदि को खाता है। यह एक भूमिगत सांप है लेकिन यह हानिकारक नहीं होता है।
वर्गीकरण (Classification):
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Reptilia
Subclass - Diapsida
Superorder - Lepidosauria
Order - Squamata
Suborder - Ophidia
Family - Boidae
Genus - Eryx
Species - johnii
Eryx (Indian Sand-Boa) के लक्षण
1. Eryx johnii को आमतौर पर Indian या John sand-boa या dumuhi (double -mouthed snake) कहा जाता है।
2. इसका शरीर लम्बा होता है। इसके शरीर की लम्बाई लगभग एक मीटर होती है। इसके शरीर रंग चॉकलेटी होता है।
3. इसका सिर गर्दन से अलग नहीं होता है। इसके सर में बहुत छोटी आंखें होती हैं, जिनमें एक vertical pupil और एक slit-like nostrils होते हैं। इनमें Tympanum अनुपस्थित होता है।
4. इसकी पूंछ blunt होती है और कुछ कुछ इसके सिर के सिरे जैसी दिखती है।
5. इसके सिर पर केवल तीन scales बढ़े हुए होते हैं और बाकी छोटे होते हैं। इसके शरीर पर 40-55 scales पंक्तियों में होते हैं, जो पूंछ पर विशेष रूप से मुड़े हुए होते हैं।
6. Ventral scales इसके पूरे शरीर में फैले हुए नहीं होते हैं।
7. Eryx johnii मुख्य रूप से भारत, श्रीलंका और अफ्रीका के रेतीले भागों में पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment