Hydrophis (Sea-snake): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Hydrophis कोर्डेटा संघ के reptilia वर्ग का एक जीव है। यह एक समुद्री साँप है, जो मछलियों को खाता है। यह सांप Oviparous (अंडे देने वाले जीव) होते हैं।
वर्गीकरण (Classification)
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Reptilia
Subclass - Diapsida
Superorder - Lepidosauria
Order - Squamata
Suborder - Ophidia
Family - Hydrophiidae
Genus - Hydrophis
Hydrophis (Sea-snake) के लक्षण:
1. Hydrophis को sea-snake भी कहा जाता है।
2. इसका शरीर लम्बा और पार्श्विक रूप से पीछे की ओर संकुचित होता है। इसका शरीर लगभग 2 मीटर लम्बा होता है और छोटे-छोटे शल्कों से ढका होता है।
3. इसका शरीर सिर, गर्दन, धड़ और पूँछ में विभाजित होता है।
4. Hydrophis का सिर और गर्दन बहुत पतला होता है। इसके अस्पष्ट सिर पर मुंह, आंखें और नाक होते हैं।
5. इसके शरीर का रंग सामान्य रूप से ऊपर से गहरा जैतून-हरा, पीले रंग की क्रॉस बार और नीचे से सफेद होता है।
6. इसका सिर shields से ढका होता है। इसमें Loreal-shield अनुपस्थित होती है। एक pre-ocular, दो post-oculars और 7-8 supra-labials होते हैं जिनमें से तीसरा और चौथा आँख को छूता है। इसके ventral scales छोटे होते हैं।
7. इस सांप की पूंछ पार्श्व में संकुचित होती है और तैरने में चप्पू की तरह काम करती है।
8. इसके ज़हरीले नुकीले fangs के पीछे 14-18 maxillary दांत उपस्थित होते हैं।
9. Hydrophis बहुत ही जानलेवा और ज़हरीला होता है और इसका ज़हर neurotoxic होता है।
10. Hydrophis बंगाल की खाड़ी, मलाया द्वीपसमूह, मैक्सिको से लेकर दक्षिण अमेरिका तक प्रशांत तट पर पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment