Bungarus: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Bungarus कोर्डेटा संघ के reptilia वर्ग का एक जीव है। यह एक बहुत ही आम साँप है, जो दीवारों की दरारों और ईंटों के ढेर आदि में रहता है। यह चूहों, छिपकलियों और छोटे साँपों को खाता है। यह सांप रात्रिचर और oviparous होते है।
वर्गीकरण (Classification):
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Reptilia
Subclass - Diapsida
Superorder - Lepidosauria
Order - Squamata
Suborder - Ophidia
Family - Elapidae
Genus - Bungarus
Bungarus के लक्षण
1. Bungarus को आम भाषा में krait कहा जाता है।
2. Bungarus का शरीर लम्बा और पतला होता है, जिसकी लंबाई लगभग 1 मीटर होती है। इसका शरीर सिर, गर्दन, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है।
3. इसके शरीर का रंग steel-blue होता है, जिसमें पृष्ठ भाग पर संकीर्ण क्रॉस बार या सफेद धब्बे होते हैं और इनका निचला भाग एक समान सफेद होता है।
4. इसका सिर सामान्य shields वाला है और गर्दन से अलग नहीं होता है। इनमें Loreals अनुपस्थित हैं। इसके शरीर में दो post- oculars, एक pre-ocular और सात supra-labials मौजूद होते हैं। इसका तीसरा और चौथा supra-labials आंख को छूता है।
5. इसके सिर पर मुंह, मध्यम आकार की आंखें और nostrils होते हैं। Bungarus के दांत नुकीले और छोटे होते हैं।
6. Bungarus के शरीर पर चिकने scales होते हैं और यह 13-17 पंक्तियों में होते हैं।
7. इसके शरीर की mid-dorsal line के साथ बड़े षटकोणीय scales होते हैं। इसमें Ventral scales एक पंक्ति में होते हैं लेकिन यह गुदा से परे होते हैं।
8. Bungarus एक जहरीला सांप होता है और इसका जहर neurotoxic होता है।
9. ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में krait "Bungarus" नामक सांप किसी भी अन्य सांप की तुलना में अधिक मौतों का कारण बनता है, क्योंकि यह बहुत आम है और अक्सर घरों में घुस जाता है।
10. Bungarus दक्षिण पूर्वी एशिया, भारत और मलेशिया में पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment