Ornithorhynchus: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Ornithorhynchus कॉर्डेटा संघ का एक जीव है। यह नदियों और तालाबों के किनारे बिलों में रहता है और जलीय जीवन जीता है। यह कीड़े, क्रस्टेशियन, मोलस्कैन शेल आदि को खाता है।
वर्गीकरण (Classification):
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Mammalia
Subclass - Prototheria
Orders - Monotremata
Genus - Ornithorhynchus
Species - anatinus
Ornithorhynchus के लक्षण
1. Ornithorhynchus को आमतौर पर duck-bill platypus के नाम से जाना जाता है।
2. इसका शरीर लगभग 45 सेमी लंबा होता है, जिसके ऊपर मुलायम गहरे भूरे रंग का फर होता है। platypus का शरीर सिर, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है।
3. इसके सिर पर मुंह और नाक उपस्थित होते हैं और इसकी आंखें निक्टिटेटिंग झिल्ली के साथ होती हैं। जबड़े चपटी चोंच के रूप में विकसित होते हैं जो मुलायम बाल रहित संवेदनशील त्वचा से ढके होते हैं।
4. पूंछ बड़ी और चौड़ी होती है जोकि पृष्ठ-अधरीय रूप से चपटी होती है तथा इसके तैरने के लिए अनुकूल होती है।
5. इसके limbs छोटे और पाँच पंजे वाले होते हैं। यह पंजे जालदार और पंजेदार होते हैं तथा Hindlimb में horny spur होता है।
6. वयस्क platypus में दांत अनुपस्थित होते हैं, लेकिन इसकी चोंच के अंदर चौड़ी सींगदार प्लेटें मौजूद होती हैं।
7. इसमें External ear-lobe या pinna अनुपस्थित होते है।
8. नर platypus के एड़ी पर एक horny spur होता है।
9. इसमें Cloaca उपस्थित होता है। वृषण और लिंग केवल शुक्राणुओं का संचालन करते हैं। इसमें गर्भाशय या योनि अनुपस्थित होते हैं।
10. इसमें Coracoid और precoracoid उपस्थित होते हैं और interclavicle T के आकार का होता है।
11. मादा Ornithorhynchus वसंत ऋतु में घोंसले में 1-3 अंडे देती है। जब इसमें से बच्चे निकलते हैं तो मादा उन्हें पालती है तथा उनके दूध का स्राव पेट के ऊपर मौजूद दूध ग्रंथियों द्वारा किया जाता है।
12. Ornithorhynchus में सरीसृपों और स्तनधारियों के लक्षण मौजूद हैं और कुछ intermediate लक्षण भी मौजूद हैं। यह लक्षण इस प्रकार हैं:
(i) सरीसृप लक्षण के अंतर्गत मूत्रजननांगी प्रणाली और precoracoids आते हैं, तथा pinna और corpus callosum अनुपस्थित होते हैं।
(ii) स्तनधारी लक्षण के अंतर्गत बाल, डायाफ्राम, 4-कक्षीय हृदय, 3-कान अस्थियाँ आदि की उपस्थिति होती है।
(iii) मध्यवर्ती लक्षण के अंतर्गत निप्पल रहित स्तन ग्रंथियाँ, scapulae में acromian spines आता है और इसके शरीर का तापमान 25-28 डिग्री सेल्सियस होता है।
13. Ornithorhynchus ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के पूर्वी और दक्षिणी भाग में पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment