Myxine : वर्गीकरण, प्राकृतिक वास, संरचना, लक्षण|hindi


Myxine : र्गीकरण, प्राकृतिक वास, संरचना, लक्षण
Myxine : वर्गीकरण, प्राकृतिक वास, संरचना, लक्षण|hindi

Myxine कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। यह कीचड़ से भरे समुद्री तल में दबी हुई पाई जाती है। यह रात्रि के समय खाने वाले, परजीवी या अर्ध-परजीवी होते हैं क्योंकि यह कभी-कभी अपने शिकार के शरीर के अंदर भी पाए जाते हैं, जो कि विभिन्न प्रकार की मछलियां होती हैं जो उनके आतों और मांसपेशियों को खाती हैं। दिन के समय में यह 650 मीटर से अधिक की गहराई की मिट्टी में दबे रहते हैं। आज नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों के बारे में जानेंगे।

Myxine का वर्गीकरण (Classification of Myxine)

संघ (Phylum)             -      कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group)             -      कशेरुकी (Vertebrata)
उपसंघ (Subphylum)   -      अगनाथा (Agnatha)
वर्ग (Class)                  -      साइक्लोस्टोमेटा (Cyclostomata)
गण (Order)                 -      मायक्सिनोइडिया (Myxinoidea)
श्रेणी (Genus)               -      Myxine
प्रजाति (Species)         -      ग्लूटिनोसा (glutinosa)

Myxine : वर्गीकरण, प्राकृतिक वास, संरचना, लक्षण|hindi

लक्षण (Characteristics)
Myxine से संबंधित कुछ लक्षण इस प्रकार हैं -
  1. Myxine को आमतौर पर hagfish के रूप में जाना जाता है।
  2. इसका शरीर eel जैसा होता है। इसके शरीर की लंबाई लगभग 60 सेमी होती है जो सिर, धड़ और पूंछ में विभाजित रहता है।
  3. इसके शरीर की सतह पर scales उपस्थित नहीं होती हैं जिसके कारण इसके शरीर की सतह मुलायम तथा चिकनी होती है। इसके शरीर पर Large mucous glands भी  उपस्थित होती हैं जोकि mucous pores के द्वारा खुलती हैं।
  4. इसका मुंह होंठों से घिरा हुआ रहता है और इसके नीचे चार जोड़ी छोटे tentacles पाए जाते हैं। 
  5. इसके मुंह में Buccal funnel तथा जबड़े अनुपस्थित रहते हैं। इसके सर वाले भाग में गलफड़ों का समर्थन करने वाली कार्टिलाजिनस संरचना जिसे Branchial-basket कहते हैं वह भी छोटी हो जाती हैं।
  6. इसमें Nostril एक ही होती है जोकि मुंह के बहुत करीब स्थित होती है और अंत में जाके खुलती है।
  7. इसके सिर के ऊपर पर एक अवशेषी आँख दिखाई देती है। ज़मीन के नीचे रहने की आदत के कारण इसकी जोड़ीदार आंखें अवशेषी होती हैं।
  8. इसके शरीर में छह से चौदह जोड़े गलफड़े पाए जाते हैं जोकि अलग अलग बाहर की ओर नहीं खुलते हैं बल्कि इसके शरीर पर बाहर की ओर केवल एक gill-opening होती हैं जिसके द्वारा यह अपना कार्य करते हैं। 
  9. इसके उदर के मध्य से लेकर इसकी पूंछ के चारों ओर पंख (Fin) फैले रहते है। जिसके द्वारा यह गति करते हैं। 
  10. यह उभयलिंगी होता हैं अर्थात इसमें नर तथा मादा जननांग दोनों पाए जाते हैं। इसमें एक silgle ovotestis पाया जाता जिससे ova तथा sperm दोनों बनते हैं। इसके anterior भाग पर ovary तथा posterior भाग पर testis पाए जाते हैं।   
  11. इसके अंडे सींग वाले खोल में बंद होते हैं जिनमें खरपतवारों के साथ जुड़ने के लिए हुक होते हैं।
  12. इसमें direct Development होता है अर्थात इसमें यह सीधे अपने young बच्चों को जन्म देते हैं जो बाद में बड़े होकर एक adult में विकसित हो जाते हैं। 
  13. Hagfishes मछली उद्योग के लिए हानिकारक हैं।
  14. Myxine का अटलांटिक और प्रशांत महासागरों दोनों के समुद्री तटों पर व्यापक वितरण है, जो उत्तरी यूरोप, उत्तरी अटलांटिक, अमेरिका, चिली और जापान आदि के पानी में होता है।

इन्हें भी पढ़ें -

No comments:

Post a Comment