प्लेनेरिया (Planaria)
प्लेनेरिया प्लैटीहेल्मिन्थीज (Platyhelminthes) संघ का एक जीव है। इसका शरीर चपटा,लम्बा तथा bilaterally symmetrical होता है। यह freshwater में पाया जाने वाला एक एक flatworm होता है। इससे जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में हम नीचे जानेंगे।
संघ (Phylum) - प्लैटीहेल्मिन्थीज (Platyhelminthes)
वर्ग (Class) - टर्बेलारिया (Turbellaria)
उपवर्ग(Subclass) - पलुडीकोला (Paludicola)
गण (Order) - ट्राइक्लाडिडा (Tricladida)
श्रेणी (Genus) - प्लेनेरिया (Planaria)
लक्षण (Characteristics)
Planaria से संबंधित कुछ लक्षण इस प्रकार हैं -
- Planaria का शरीर लम्बा, bilaterally symmetrical तथा dorsoventrally flattened होती है।
- यह लंबाई में 2-15 मिमी लम्बे तथा भूरे से काले रंग के होते हैं।
- इसका सिर त्रिभुजाकार होता हैं जिसमें सुस्पष्ट आलिंद और दो आंखें होती हैं।
- प्लेनेरिया के पाचन तंत्र में मुंह, proboscis, pharynx तथा शाखित intestine होती हैं।
- इसका मुंह इसके पीछे वाली सतह के बीच में उपस्थित होता है। अर्थात ventral surface के बीच में।
- Planaria की Proboscis Proboscis खोल में बंद रहती हैं।
- इसकी Pharynx मुड़ी हुई होती है तथा पीछे की ओर संचालित होती है।
- इसकी आंत तीन diverticulated शाखाओं में बंट जाती है जिनमें से एक anterior तथा दो posterior होती हैं।
- इसके शरीर में जननांग छिद्र इसके मुंह से थोड़ा पीछे की ओर स्थित होता है।
- इनमें Reproduction sexual, asexual तथा regeneration के द्वारा होता है।
- Planaria को बढे पैमाने पर experiment के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाता है जैसे regeneration तथा Grafting आदि।
- Planaria freshwater में पाया जाने वाला flatworm होता है। यह मीठे पानी की धाराओं, झरनों, तालाबों और झीलों में पत्थरों के नीचे पाया जाता है।
- Planaria India, Myanmar, U.K., U.S.A. तथा U.S.S.R. में पाया जाता हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment