ग्राम - परमाणु भार तथा ग्राम - अणु भार क्या है?(Gram - Atomic Weight and Gram - Molecular Weight)
ग्राम - परमाणु भार
यहाँ यह समझ लेना पर्याप्त होगा कि किसी तत्व का परमाणु भार उस तत्व के एक परमाणु के वास्तविक द्रव्यमान से सम्बन्धित एक संख्या है। इसकी कोई इकाई नहीं होती है।किसी तत्व के परमाणु भार को यदि ग्राम में व्यक्त किया जाये तो वह उसका ग्राम-परमाणु भार कहलाता है। किसी तत्व का 1 ग्राम-परमाणु उस तत्व के ग्राम-परमाणु भार जितनी मात्रा को प्रदर्शित करता है। उदाहरण के लिए - ऑक्सीजन (O) का परमाणु भार 16 है, अतः
ऑक्सीजन का ग्राम-परमाणु भार = 16 ग्राम
ऑक्सीजन का 1 ग्राम परमाणु = 16 ग्राम ऑक्सीजन
- रदरफोर्ड का ⍺-कण प्रकीर्णन प्रयोग|Full Detailed in Hindi
- बोर द्वारा प्रस्तावित परमाणु मॉडल (Bohr's Model) | hindi
- इलेक्ट्रॉनिक विन्यास(Electronic configuration) | hindi
- परमाणु तथा अणु में अन्तर|hindi
- तत्वों का प्रतीक (Symbol): परिभाषा, कुछ रासायनिक तत्वों की सूची|hindi
- समूह (Group) या मूलक (Radical) क्या है?: परिभाषा, उदाहरण|hindi
ग्राम - अणु भार
परमाणु भार की तरह ही, अणु भार भी किसी तत्व या यौगिक के एक अणु के वास्तविक द्रव्यमान से सम्बन्धित एक संख्या होती है। इसकी कोई इकाई नहीं होती है। किसी तत्व या यौगिक का अणु भार उसके एक अणु में उपस्थित सभी परमाणुओं के परमाणु भारों के योग के बराबर होता है। उदाहरण के लिए-जल (H2O) का अणु भार = 2 × हाइड्रोजन (H) का परमाणु भार + ऑक्सीजन (O) का परमाणु भार
= 2×1+16 = 18
किसी तत्व या यौगिक के अणु भार को यदि ग्राम में व्यक्त किया जाये तो वह उसका ग्राम-अणु भार कहलाता है। किसी तत्व या यौगिक का 1 ग्राम-अणु उस तत्व या यौगिक के ग्राम-अणु भार जितनी मात्रा को प्रदर्शित करता है। अतः,
जल का ग्राम-अणु भार = 18 ग्राम
जल का 1 ग्राम-अणु = 18 ग्राम जल
विद्युतीय आवेश-युक्त परमाणुओं अथवा परमाणुओं के समूहों को आयन (ions) कहते हैं।
उदाहरण के लिए - Na+ (सोडियम आयन), Cl- (क्लोराइड आयन), NH4+ (अमोनियम आयन) तथा PO4 --- (फॉस्फेट आयन)।
घनावेशित आयनों को धनायन (cation) तथा ऋणावेशित आयनों को ऋणायन (anion) कहते हैं।
किसी आयन का आयन भार (ionic weight) उसमें उपस्थित परमाणुओं के परमाणु भारों के योग के बराबर होता है। उदाहरण के लिए- SO4-- का आयन भार 32 + 4 × 16 = 96 होता है। परमाणु भार तथा अणु भार की भाँति यदि आयन भार को ग्राम में व्यक्त किया जाये तो उसे ग्राम-आयन भार कहते हैं।
No comments:
Post a Comment