Myliobatis (eagle ray): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|
Myliobatis कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। यह एक Cartilaginous Fish हैं। इसका Endo-Skeleton cartilaginous होता हैं। मायलियोबैटिस एक समुद्री मछली हैं। यह एक मांसाहारी और viviparous मछली है। यह छोटे जीवों, क्रस्टेशियंस और मोलस्क को खाती है। नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों के बारे में जानेंगे।
वर्गीकरण (Classification)
संघ (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
प्रभाग (Division) - ग्नथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
महावर्ग (Superclass) - Pisces
वर्ग (Class) - कोंड्रिकथाइस (Chondrichthyes)
उपवर्ग (Subclass) - सेलाची (Selachii)
गण (Order) - हाइपोट्रेमेटा (Hypotremata)
जाति (Genus) - मायलियोबैटिस (Myliobatis)
मायलियोबैटिस के लक्षण (Characterstics of Myliobatis)
1. Myliobatis को आम तौर पर eagle-ray के नाम से जाना जाता है।
2. इसका शरीर पृष्ठ-अधरीय (dorsoventrally) रूप से चपटा होता है जो सिर, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है।
3. इसकी डिस्क लम्बी होने के बजाय अधिक चौड़ी होती है और आकार में समचतुर्भुज होती है। इसका सिर डिस्क के स्तर से ऊपर निकलता है और आंखें और स्पाइरैकल lateral स्थिति में होते हैं।
4. इसकी त्वचा चिकनी होती है और उस पर कोई scales नहीं होते हैं।
5. Myliobatis में एक आयताकार naso-frontal fold मौजूद होती है।
6. इसके पेक्टोरल पंख बड़े होते हैं, जो snout के छोर तक नहीं बढ़ते हैं, लेकिन सिर के किनारों पर रुक जाते हैं और snout के सामने cephalic fins में फिर से दिखाई देते हैं।
7. पूंछ के आधार के पास एकल dorsal fin पाए जाते हैं।
8. इसके दांत चपटे, hexagonal होते हैं और कुचलने के लिए अनुकूलित होते हैं।
9. Myliobatis की पूंछ लंबी, पतली और चाबुक जैसी होती है जिसमें एक या दो serrated spines होती हैं।
10. इनमें कोई sexual dimorphism नहीं होता हैं। अर्थात एक Myliobatis नर और मादा दोनों हो सकती हैं।
11. माइलियोबैटिस उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय समुद्रों, भूमध्य सागर और इंग्लैंड के पूर्वी और दक्षिणी तटों में पाया जाता है। Myliobatis nichofii गंगा और चिल्का झील के मुहाने पर और पूर्वी और पश्चिमी तटों पर भी पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment