Pristis (Saw-Fish): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|in hindi


Pristis (Saw-Fish): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन

Pristis (Saw-Fish): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|in hindi


Pristis कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। यह एक Cartilaginous Fish हैं। इसका Endo-Skeleton cartilaginous होता हैं। Pristis गर्म समुद्री पानी में पायी जाने वाली मछली है। यह एक शिकारी मछली है जो मछलियों और अन्य समुद्री जानवरों को अपने आरी जैसे छोटे दांतों से काटकर खाता है। नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों के बारे में जानेंगे। 


वर्गीकरण (Classification)

संघ (Phylum)               -       कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group)               -       क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum)    -       
वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
प्रभाग (Division)          -       ग्नथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
महावर्ग (Superclass)    -        Pisces
वर्ग (Class)                   -        कोंड्रिकथाइस (Chondrichthyes)
उपवर्ग (Subclass)        -        सेलाची (Selachii)
गण (Order)                 -        हाइपोट्रेमेटा (Hypotremata)
जाति (Genus)              -        प्रिस्टिस (Pristis)


Pristis (Saw-Fish): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|in hindi


प्रिस्टिस के लक्षण (Characteristics of Pristis)

1. Pristis को आम तौर पर saw-fish के नाम से जाना जाता है।

2. इसका शरीर शार्क जैसा, लम्बा और दबा हुआ होता है जो सिर, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है। इसके शरीर की लम्बाई 3-6 मीटर की लंबाई तक बढ़ता है।

3. इसका सिर और खोपड़ी सामने की तरफ एक लंबे चपटे Rostrum के रूप में विस्तारित हो जाता हैं, जिसके पार्श्व किनारे पर मजबूत दांतों की एक श्रृंखला होती हैं जो इसे आरी जैसा रूप देते हैं।

4. इसका मुंह ventral तरफ होता है। इसके सिर की dorsal surface पर आंखों के पीछे Spiracles मौजूद होते हैं।

5. इसके Dorsal fins बड़े होते हैं, पहला Dorsal fins pelvic fin के विपरीत होता है और दूसरे dorsal fin को adipose fin कहा जाता है। Pectorals and pelvic fin जोड़े में पाए जाते हैं।

6. इसकी पूंछ अच्छी तरह से विकसित होती है और इसके अंत में एक heterocercal caudal fin होता है।

7. Pristis मछली लिवर ऑयल जिसमें उच्च विटामिन होता है, के लिए अमूल्य मानी जाती है। 

8. प्रिस्टिस भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागरों में पाया जाता है। यह विशेष रूप से अमेरिका, वेस्ट इंडीज, चीन और मैक्सिको की खाड़ी में पाई जाती है। 

9. भारत में प्रिस्टिस की दो प्रजातियाँ पाई जाती हैं Pristis cuspidata और P. microdon। यह ज्वारीय क्षेत्रों से आगे बढ़ती रहती हैं। 



No comments:

Post a Comment