Raja or Raia: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|in hindi


Raja or Raia: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन

Raja or Raia: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|in hindi



Raja or Raia मछली कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। यह एक Cartilaginous Fish हैं। इसका Endo-Skeleton cartilaginous होता हैं। यह एक समुद्री मछली हैं। यह एक सुस्त मछली हैं जो समुद्र में नीचे रहती है। यह मांसाहारी मछली है जो छोटी मछलियों और क्रस्टेशियन को खाती है। शिकार करने के लिए यह अपने शरीर को जानवरों पर गिराती है। नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों के बारे में जानेंगे। 


वर्गीकरण (Classification)

संघ (Phylum)               -       कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group)               -       क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum)    -       
वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
प्रभाग (Division)          -       ग्नथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
महावर्ग (Superclass)    -        Pisces
वर्ग (Class)                   -        कोंड्रिकथाइस (Chondrichthyes)
उपवर्ग (Subclass)        -        सेलाची (Selachii)
गण (Order)                 -        हाइपोट्रेमेटा (Hypotremata)
जाति (Genus)              -        राजा या राया (Raja or Raia)



Raja or Raia: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|in hindi


राजा (Raja or Raia) के लक्षण (Characteristics of Raja or Raia)


1. Raja or Raia को आमतौर पर skate के रूप में जाना जाता है।  इसकी चौड़ाई 2-3 मीटर होती है।

2. इसका शरीर पृष्ठ-अधरीय रूप से दबा हुआ होता हैं और समचतुर्भुजाकार होता है। इसका शरीर डिस्क और पूंछ में विभेदित होता है। डिस्क में सिर और धड़ शामिल होते हैं।

3. इसमें बड़ा पेक्टोरल पंख होता हैं जो सिर और धड़ के साथ जुड़े होते हैं। इसके पैल्विक पंख छोटे होते हैं।

4. Raja मछली का मुंह सिर के ventral side पर होता है और इसमें कई sharp और खुरदरे दांत होते हैं जिनसे वे अपने शिकार को फाड़ते हैं।

5. इसकी आंखों के पीछे Spiracles मौजूद होते हैं।

6. इसमें gill slits के पांच जोड़े होते हैं उदर की तरफ स्थिति होते हैं।

7. इसकी पूंछ slender होती है और धड़ से अलग होती है। इसमें दो छोटे dorsal fins होते है। 

8. इसके Caudal fin बहुत छोटा होता है।

9. पूंछ के अंतिम भाग के हर तरफ Caudal electric organs (modified caudal muscles) मौजूद होते हैं।

10. इसकी डिस्क और पूंछ पर आम तौर पर बड़ी या छोटी spines मौजूद होती हैं।

11. इसमें Sexual dimorphism अच्छी तरह से दिखाई देता है। नर और मादा Raja मछली अलग अलग होती हैं। नर मछली में pelvic fin के पास claspers की एक जोड़ी उपस्थित होती है।

12. यह मछली Oviparous होती हैं। यह शिशुओं को पैदा करने के बजाय अंडे देते हैं।

13. राजा मछली समशीतोष्ण समुद्र में पाया जाता है, लेकिन यह उत्तरी गोलार्ध, आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में अधिक मात्रा में पाई जाती है। 






No comments:

Post a Comment