Chimaera: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Chimaera कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। यह एक Cartilaginous Fish हैं। इसका Endo-Skeleton cartilaginous होता हैं। यह एक समुद्री मछली है जो 350 से 2200 मीटर की गहराई में पाई जाती है। यह छोटी मछलियों, अकशेरुकी और समुद्री शैवालों को खाती है।
वर्गीकरण (Classification)
संघ (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
प्रभाग (Division) - ग्नथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
महावर्ग (Superclass) - Pisces
वर्ग (Class) - कोंड्रिकथाइस (Chondrichthyes)
उपवर्ग (Subclass) - सेलाची (Selachii)
गण (Order) - हाइपोट्रेमेटा (Hypotremata)
जाति (Genus) - Chimaera
Chimaera के लक्षण (Characteristics of a Chimaera)
1. Chimaera को आम तौर पर rat-fish या king of herrings के नाम से जाना जाता है। इसका शरीर सिर, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है।
2. इसका शरीर लम्बा और शार्क जैसा होता है। इसके शरीर की लंबाई 1 मीटर तक होती है। इसका सिर बड़ा और संकुचित होता है, जिसमें blunt शंक्वाकार snout होती है।
3. इसकी त्वचा naked होती है, जिसपर पार्श्व रेखा में एक विशिष्ट खुला खांचा होता है।
4. इसका मुंह और nostrils ventral side की तरफ स्थिति होती हैं।
5. इसका Gill-slits non-bony operculum से ढके होता हैं। इसमें Spiracles अनुपस्थित होते हैं।
6. Chimaera के पेक्टोरल और पेल्विक पंख बड़े होते हैं। जबकि Ventral fins छोटे होते हैं।
7. इसमें दो बड़े dorsal fins होते हैं। एक dorsal fin आगे की ओर pectoral fins के ऊपर स्थित होता हैं जिसमें stout spine होता है। दूसरा dorsal fin पहले वाले fin से लगा हुआ पीछे posterior तक फैला होता हैं। यह non-erectile होता हैं।
8. इसके caudal fin में लगभग बराबर आकार के dorsal और ventral lobes होते हैं।
9. इसकी पूंछ लंबी, पतली चाबुक जैसी और diphycercal होती है।
10. Chimaera में Sexual dimorphism पाया जाता है। नर Chimaera के सिर में एक frontal clasper होता है जो मुड़े हुए दांतों के पैड से लैस होता है। इसके पेल्विक पंखों के पीछे एक जोड़ी क्लैस्पर मौजूद होती है, और pectoral fins के सामने एक जोड़ी क्लैस्पर होते है।
11. Chimaera के eggshells में बंद होते हैं। Young ratfish में placoid scales उपस्थित होती है।
12. Chimaera यूरोप के तटों से नॉर्वे तक और भूमध्य सागर सहित अज़ोरेस, Cape of Good Hope और जापान और उत्तरी अमेरिका के तटों के आसपास भी पाया जाता है।
Chimaera में Selachian और कुछ विशेष लक्षण दिखाई देते है। Selachian लक्षण के अंतर्गत cartilaginous endoskeleton, limb girdles, dermal denticles, air bladder की अनुपस्थिति, आंत में एक spiral valve की उपस्थिति, conus arteriosus और नर में clapsers होते हैं।
विशेष लक्षण के अन्तर्गत इसमें autostylic skull, कपाल के साथ जुड़े हुए palatoquadrate, कुचलने के लिए dental plates और नर में पांच claspers पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें Gill- slits operculum से ढके होते हैं, दबे हुए spiracles और क्लोका अनुपस्थिति (ओस्टीचथिस लक्षण) होते है। इन लक्षणों के द्वारा, Chimaera को शार्क और बोनी मछलियों के बीच की एक intermediate fish माना जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment