Anguilla (Eel): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Eel एक Bony fish हैं। इसका Endoskeleton bony होता है। इसके शरीर पर , scales पाए जाते हैं और इनमें air bladders तथा advanced brain भी होता हैं। Anguilla freshwater में पाई जाने वाली catadromous fish है। यह पानी से बाहर भी कई घंटों तक जीवित रह सकती हैं। वयस्क ईल तालाबों, नदियों, मुहाने और नम घास जैसे क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
वर्गीकरण (Classification)
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Pisces
Class - Osteichthyes
Subclass - Actinopterygii
Superorder - Teleostei
Order - Anguilliformes
Genus - Anguilla
एंगुइला (ईल) के लक्षण (Characteristics of Anguilla (Eel))
1. Anguilla को आम तौर पर ईल के नाम से जाना जाता है।
2. इसका शरीर लम्बा, बेलनाकार और साँप जैसा होता है। इसके शरीर की लंबाई एक मीटर तक होती है।
3. इसके पीठ का हिस्सा भूरे रंग का तथा नीचे का हिस्सा पीले रंग का होता है।
4. इसकी त्वचा में छोटे-छोटे रैखिक अल्पविकसित scales लगे होते हैं, जो छोटे-छोटे समूहों में व्यवस्थित होते हैं। यह एक दूसरे से समकोण पर तिरछे लगे होते हैं, जिससे एक अजीब सा पैटर्न बनता है।
5. Anguilla के Dorsal, caudal और anal fins आपस में जुड़े होते हैं। Pectoral fin छोटा होता है तथा pelvic fin अनुपस्थित होता है। इसके पंखों को rays द्वारा सहारा दिया जाता है
6. ईल में रीढ़ अनुपस्थित होती है।
7. इनमें Gill की opening संकीर्ण और छोटी होता है।
8. वायु मूत्राशय में ductus pneumaticus होता है।
9. इनमें Oviducts अनुपस्थित होती है।
10. इसके अंडों से pelagic leptocephalic larvae निकलते हैं।
11. Anguilla गंगा के मुहाने, बंगाल की खाड़ी, चीन के समुद्र के इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पाई जाती हैं। इसके अलावा यह उसके आगे भी और कई इलाकों में पाई जाती हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment