Sphyrna कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। यह एक Cartilaginous Fish हैं। इसका Endo-Skeleton cartilaginous होता हैं। Sphyrna गहरे पानी में रहने वाली एक आम समुद्री शार्क है। यह ferocious और voracious feeder है, जो छोटी मछलियों को खाता है। इसके साथ ही यह इंसानों पर भी हमला करता है। आज नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों के बारे में जानेंगे।
वर्गीकरण (Classification)
संघ (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
प्रभाग (Division) - ग्नथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
महावर्ग (Superclass) - Pisces
वर्ग (Class) - कोंड्रिकथाइस (Chondrichthyes)
उपवर्ग (Subclass) - सेलाची (Selachii)
गण (Order) - स्क्वालिफोर्मेस या प्लुरोट्रेमेटा (Squaliformes or Pleurotremata)
जाति (Genus) - स्फिर्ना (Sphyrna)
प्रजाति (Species) - ज़ाइगेना (zygaena)
स्फिर्ना (Sphyrna) के लक्षण
1. Sphyrna को आम तौर पर हैमर-हेडेड शार्क (hammer-headed shark) के नाम से जाना जाता है।
2. इसका शरीर लम्बा होता है, जिसकी लंबाई लगभग 4-5 मीटर होती है। जो सिर, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है। इसके शरीर का पृष्ठीय भाग (dorsal part) भूरा और उदर भाग (ventral part) पर पीले रंग का होता है।
3. Sphyrna का सिर सामने से चपटा होता है और बगल में दो conspicuous lateral lobes में फैला हुआ होता है, इसलिए, यह हथौड़े जैसा दिखता है। इसकी आंखें पार्श्व लोबों के सिरे पर स्थित होती हैं इनमें 3 पलकें और एक निक्टिटेटिंग झिल्ली होती है।
4. इसका मुंह अर्धचंद्राकार होता हैं जो ventral part पर होता है। पार्श्व लोबों के आधार पर नथुने उदरीय होते हैं, और पार्श्व गिल स्लिट्स के पांच जोड़े उपस्थित होते हैं। इसमें Spiracles अनुपस्थित होते हैं।
5. इसके Trunk में median और paired fins होते हैं। Median fins में दो dorsals, एक caudal और एक anal fin होते हैं और paired fins के अंतर्गत pectorals और pelvic fin आते हैं।
6. इनकी Vertebrae asterospondylus होते हैं।
7. Sphyrna विविपेरस होते हैं। यह लगभग 40 बच्चे पैदा करता है।
8. Sphyrna का शिकार अक्सर इसके तेल के लिए किया जाता है, हालाँकि इसकी उपज बहुत कम होती है।
9. Sphyrna उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय समुद्रों और प्रशांत महासागर के तटीय गर्म पानी में फैली रहती है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment