Alligator: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi


Alligator: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन 

Alligator: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi

मगरमच्छ कॉर्डेटा संघ का जीव हैं जो उथले पानी में रहता है और थोड़ी सी भी हलचल होने पर मिट्टी में चला जाता है। यह Oviparous होते हैं और घोंसले में अंडे देता है।

वर्गीकरण (Classification): 

Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Suplerclass - Tetrapoda
Class - Reptilia
Subclass - Diapsida
Superorder - Archosauria
Order - Crocodilia
Genus - Alligator
Species - mississipiensis 

Alligator: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi



Alligator के लक्षण 

1. मगरमच्छ का शरीर ढाई से साढ़े तीन मीटर लंबा होता है और यह सींगदार epidermal scutes (exoskeleton) के exoskeleton से ढका होता है, जो bony scutes के ऊपर होता है। इसके dorsal shield का निर्माण 6 या 8 अनुदैर्ध्य शृंखलाओं से होता है जो कि keeled bony scutes की बनी होती हैं।

2. इसका सामान्य रंग ऊपर से हरा-काला या गहरा भूरा तथा नीचे से पीला होता है।

3. इसका सिर चौड़ा होता है, जिसमें छोटी, चौड़ी और गोल snout होती है, जिसके सिरे पर nostrils होते हैं। इसके सिर पर आंखें होती हैं जिसपर गतिशील पलकें होती हैं। 

4. इसके अंग pentadatyle होते हैं। हाथ में पांच तथा पैर में चार जालदार अंगुलियां होती हैं। 

5. इसकी पूंछ लंबी और पार्श्विक रूप से संकुचित होती है।

6. इसमें Mandibular symphysis छोटा होता है जो केवल चौथे या पांचवें दांत के स्तर तक फैला होता है। इनका चौथा मैंडिबुलर दांत ऊपरी जबड़े में एक गड्ढे में फिट होता है।

7. इसके ऊपरी जबड़े में दोनों तरफ 17-20 दांत और निचले जबड़े में 18-20 दांत होते हैं।

8. नाक की हड्डियाँ नाक के खांचे को एक मध्य बोनी सेप्टम द्वारा विभाजित करती हैं।

9. मगरमच्छ के हृदय में चार कक्ष होते है और इसमें मूत्राशय भी अनुपस्थित होता है।

10. Alligator mississipiensis उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी राज्यों की नदियों में पाया जाता है और Alligator sinensis चीन की नदियों में पाया जाता है।









No comments:

Post a Comment