Pavo (Peacock): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Pavo (Peacock) कॉर्डेटा संघ का एक पक्षी है। यह पक्षी मुख्यतः खेतों, घने झाड़ियों, झरनों और नदियों वाले जंगलों में रहता है। मोर मुख्यतः पर्णपाती मैदानों और पहाड़ी जंगलों में दूसरे पक्षियों के साथ समूहों में पाए जाते हैं। यह अनाज, कंद, सब्जी के अंकुर और कीड़े, छिपकलियाँ और छोटे साँप को भी खाता है। इसका घोंसला जमीन में होता है। यह उथला और खुरदरा होता है जो लकड़ियों और पत्तियों से घिरा होता है। यह घोंसला आमतौर पर घने अंडरग्राउंड इलाके में छिपा होता है।
वर्गीकरण (Classification):
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Aves
Subclass - Neornithes
Superorder - Neognathae
Order - Galliformes
Genus - Pavo
Species - cristatus
Pavo (Peacock) के लक्षण
1. Pavo cristatus को आम तौर पर Common peafowl या Peacock के नाम से जाना जाता है। हिंदी में इसे मोर या मयूर कहा जाता हैं। यह भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
2. मोर में Sexual dimorphism मौजूद होता है। इसके पास पंखे के आकार की कलगी, चमकदार धात्विक नीला सिर, गर्दन और छाती भी होती है। यह 3 से 5 अंडे देती है।
3. इसके सिर पर आंखें, छोटी चोंच के आधार पर नासिका और कान होते हैं।
4. मोर के पैर खुजलाने और दौड़ने के लिए अनुकूलित होते हैं।
5. मोर रात में ऊंचे पेड़ों पर बसेरा करते हैं और सुबह होते ही जंगल इनकी आवाजों से गूंज उठता है।
6. नर मोर अपनी खूबसूरत पूँछ को पंखे की तरह फैलाकर नाचता है। अपने नाचने के लिए यह बहुत मशहूर है। मोर खास तौर पर बादल और बरसात के दिनों में मादा मोर को आकर्षित करने के लिए नाचता है।
7. Pavo cristatus भारत के विभिन्न भागों में पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment