Manis: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
Manis कॉर्डेटा संघ का एक ऐसा जीव हैं जो रात्रिचर होता है और बिल में रहता है। यह चींटियों और दीमकों को खाता है।
वर्गीकरण (Classification):
Phylum - Chordata
Group - Craniata
Subphylum - Vertebrata
Division - Gnathostomata
Superclass - Tetrapoda
Class - Mammalia
Subclass - Theria
Infraclass - Eutheria
Order - Pholidota
Genus - Manis
Manis के लक्षण
1. Manis को आमतौर पर समानय लोग scaly-ant eater वाला या पैंगोलिन (pangolin) के नाम से जानते हैं।
2. यह काफी बड़ा जानवर होता है, जिसकी लंबाई पूंछ सहित 2 मीटर तक होती है।
3. इसका पूरा शरीर अनुदैर्घ्य पंक्तियों (longitudinal rows) में व्यवस्थित मोटी एपीडर्मल scales से ढका होता है। इसके शरीर का रंग पीले-भूरे या मिट्टी के रंग जैसा होता है।
4. इसकी शल्कों के बीच बिखरे हुए मोटे बाल होते हैं, तथा शरीर की उदर सतह (ventral surface) बालों से ढकी होती है।
5. Manis का सिर छोटा होता है, जिसमें नुकीली snout होती है, जिसमें nostrils होते हैं, आंखें और कान भी छोटे होते हैं। इसमें दांत पूरी तरह से अनुपस्थित होते हैं।
6. इसकी पूंछ लंबी, चौड़ी और किसी को भी पकड़ने योग्य होती है और मोटे scales से ढकी होती है।
7. इसके अंग छोटे होते हैं और उनमें पाँच अंगुलियाँ होती हैं। अग्रपादों (Forelimbs) में अच्छी तरह से विकसित घुमावदार पंजे होते हैं।
8. इसकी जीभ लंबी, चिपचिपी और बाहर निकली हुई होती है।
9. चलते समय Manis के forelimbs के पंजे तलवों के नीचे मुड़े होते हैं तथा hindlimbs plantigrade (इसमें चलने के दौरान पूरे पैर की सतह जमीन को छूती है) होते हैं।
10. इसका pyloric stomach पक्षियों के गिज़र्ड की तरह होता है जिसमें भोजन पीसने के लिए छोटे-छोटे कंकड़ या पत्थर होते हैं। इसलिए इसे bajrokit या पत्थर खाने वाला कहा जाता है।
11. Manis या Pangolins अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं। Manis crassicaudata दक्षिण भारत के जंगलों में पाया जाता है। M. pentadactyla और M. aurita प्रजाति हिमालय, असम, सिक्किम और नेपाल में पाए जाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment