उल्लू (Owl - Bubo) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
उल्लू (Owl - Bubo)
उल्लू कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। Bubo bubo रात में निकलने वाला पक्षी होता है जो जंगली स्थानों में, खाड़ी में या नदी में छायादार चट्टानी स्थानों पर रहता है। यह बड़े कीड़े, छिपकलियों और अन्य सरीसृपों, पक्षियों और छोटे स्तनधारियों आदि पर जीवन व्यतीत करता है तथा दिन के दौरान यह छिपा रहता है। इनसे जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में हम नीचे जानेंगे।
संघ (Phylum) - कॉर्डेटा (Chordata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
प्रभाग (Division) - ग्नथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
महावर्ग (Superclass) - चतुष्पादा (Tetrapoda)
महावर्ग (Superclass) - चतुष्पादा (Tetrapoda)
वर्ग (Class) - एविस (Aves)
उपवर्ग (Subclass) - निओर्निथेस (Neornithes)
महागण (Superorder) - निओगनाथे (Neognathae)
गण (Order) - स्ट्रिगिफोर्मेस (Strigiformes)
जाति (Genus) - बुबो (Bubo)
नस्ल (Species) - बुबो (bubo)
Bubo bubo से संबंधित कुछ लक्षण इस प्रकार हैं -
- Bubo bubo को आमतौर पर Great-horned owl या उल्लू के नाम से जाना जाता है।
- यह एक बड़ा भारी और हट्टा कट्टा पक्षी होता है, जिसकी लंबाई 60 सेमी तक होती है।
- इसके शरीर का रंग गहरा भूरा होता है तथा टैनी बफ और काले रंग के साथ धब्बेदार होता है।
- इसका सिर बड़ा तथा गोल होता है जिसपर दो विशिष्ट काले कान-गुच्छे या सींग होते हैं तथा बड़ी नारंगी सुनहरी आंखें और नासिकाएं होती हैं। इसके कान अक्सर फ्लैप जैसे कवर के साथ खुलते हैं।
- उल्लू की चोंच छोटी, नुकीली और मुड़ी हुई होती है जो फाड़ने और छेदने के लिए अनुकूलित होती है।
- इसके पैर पकड़ने के लिए अनुकूलित होते हैं तथा पंजे तेज नुकीले होते हैं।
- प्रजनन का मौसम नवंबर से अप्रैल तक होता है।
- मूषकों तथा अन्य विनाशकारी जीवों पर निरंतर नज़र बनाये रखने के कारण यह कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण आर्थिक मूल्य के होते हैं और सबसे सख्त सुरक्षा के योग्य हैं। उल्लू को हिंदुओं द्वारा अशुभ माना जाता है। कैमिलो गोल्गी ने उल्लू के तंत्रिका जाल से गोल्गी तंत्र का वर्णन किया।
- Bubo bubo रात में निकलने वाला पक्षी होता है जो जंगली स्थानों में, खाड़ी में या नदी में छायादार चट्टानी स्थानों पर रहता है। यह बड़े कीड़े, छिपकलियों और अन्य सरीसृपों, पक्षियों और छोटे स्तनधारियों आदि पर जीवन व्यतीत करता है तथा दिन के दौरान यह छिपा रहता है।
- Bubo bubo दुनिया भर में और पूरे भारत, पाकिस्तान और म्यांमार में पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment