पिट-वाइपर (Pit-Viper) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi


पिट-वाइपर (Pit-Viper) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
पिट-वाइपर (Pit-Viper) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi

पिट-वाइपर (Pit-Viper)
Pit-Viper कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। इसे आमतौर पर Himalayan pit-viper कहा जाता है। काफी डरपोक सांप होता है, जो पत्थरों आदि के नीचे छिपा रहता है। यह viviparous होता है। आज नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों के बारे में जानेंगे। 

वर्गीकरण (Classification)

संघ (Phylum)               -        कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group)               -        क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum)    -        
वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
प्रभाग (Division)          -         ग्नथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
महावर्ग (Superclass)    -          टेट्रापोडा (Tetrapoda)
वर्ग (Class)                   -          रेप्टिलिया (Reptilia)
उपवर्ग (Subclass)          -        डायप्सिडा (Diapsida)
महागण (Superorder)    -        लेपिडोसॉरिया (Lepidosauria)
गण (Order)                 -          स्क्वामाटा (Squamata)
उपसमूह (Suborder)     -        ओफ़िडिया (Ophidia)
परिवार(Family)           -          वाइपरिडे (Viperidae)
जाति (Genus)              -          एंसिस्ट्रोडोन (Ancistrodon)
नस्ल (Species)             -          हिमालयन्स (himalayans)
पिट-वाइपर (Pit-Viper) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi

लक्षण (Characteristics)
Pit-Viper से संबंधित कुछ लक्षण इस प्रकार हैं -
  1. Ancistrodon himalayans को आमतौर पर Himalayan pit-viper के नाम से जाना जाता हैं। 
  2. इसका शरीर अधिक लम्बा नहीं होता है, इसकी लंबाई लगभग 70 सेमी होती है जो सिर, गर्दन, धड़ और पूंछ में विभाजित होता है।
  3. यह सामान्य रूप से नीला भूरा होता है जिसमें गहरे-भूरे या काले धब्बे होते हैं जो क्रॉस बार की तरह दिखाई देते हैं तथा ventral side पर काले और सफेद धब्बों के साथ भूरे रंग की होती है।
  4. इसका सर triangular होता है जिसमें काले धब्बों के साथ ग्रे मुंह होता है और आँखे golden iris के साथ तथा vertical pupil और nostrils भी उपस्थित होते हैं। 
  5. इसके शरीर को ढकने वाले scales में शीर्ष संवेदी गड्ढे होते हैं और सिर बड़ी shields से ढका होता है।
  6. इसमें Supra-labials 5-7होते हैं, तीसरे और चौथे बढ़े हुए होते हैं लेकिन आंख को नहीं छूते हैं।
  7. इसका ऊपरी होंठ rostral region में थोड़ा ऊपर उठा हुआ होता है। Post-oculars दो होते हैं, अंतिम बहुत बढ़े हुए होते हैं तथा preoculars तीन होते हैं।
  8. इसकी आंख और नाक के छिद्र के दोनों ओर एक loreal-pit मौजूद होता है
  9. इसकी पूंछ बिना rattles के बेलनाकार होती है।
  10. Pit-Viper सीधा होने वाले जहरीले नुकीले दांत होते हैं। इसका जहर हीमोटॉक्सिक होता है।
  11. Ancistrodon Himalayans काफी डरपोक सांप होता है, जो पत्थरों आदि के नीचे छिपा रहता है। यह viviparous होता है।
  12. Ancistrodon हिमालय भारत के पूर्वी भागों, श्रीलंका और जावा के पहाड़ी क्षेत्रों में वितरित किया जाता है। यह कश्मीर में बहुत आम है और 4000 मीटर की ऊंचाई पर भी पाया जाता है।




इन्हें भी पढ़ें -

No comments:

Post a Comment