टॉरपीडो (Torpedo)
Torpedo कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। इसे आमतौर पर electric-ray के जाना जाता है क्योंकि इसके सिर के ऊपर विद्युत अंगों की एक जोड़ी की उपस्थित होती है। यह मछली मांसाहारी होती है तथा क्रस्टेशियंस और मोलस्क आदि को खाकर जीवित रहती है। आज नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों के बारे में जानेंगे।
वर्गीकरण (Classification)
संघ (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
समूह (Group) - क्रेनियाटा (Craniata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
प्रभाग (Division) - ग्नथोस्टोमेटा (Gnathostomata)
महावर्ग (Superclass) - Pisces
वर्ग (Class) - कोंड्रिकथाइस (Chondrichthyes)
गण (Order) - हाइपोट्रेमाटा (Hypotremata)
जाति (Genus) - टॉरपीडो (Torpedo) या Astrape
Torpedo से संबंधित कुछ लक्षण इस प्रकार हैं -
1. Torpedo or Astrape को आमतौर पर electric-ray के जाना जाता है क्योंकि इसके सिर के ऊपर विद्युत अंगों की एक जोड़ी की उपस्थित होती है।
2. इसका शरीर dorsoventrally चपटा होता है तथा anterior subcircular disc तथा posterior tail में विभाजित होता है।
3. डिस्क का semicircular anterior margin केंद्र में एक branched prenasal rostrum द्वारा और पार्श्व में branched preorbital cartilages द्वारा supported रहता है। यह डिस्क pectoral fins से घिरी होती है।
4. इसकी त्वचा चिकनी होती है इसपर scales अनुपस्थित होती हैं।
5. इसका मुंह ventral side पर अनुप्रस्थ रूप से स्थित होता हैं जिसपर quadrangular naso-frontal lobe उपस्थित होते है।
6. इसकी आंखों के पीछे Spiracles मौजूद होते हैं।
7. Gill-slits के पांच जोड़े उदर पर होते हैं।
8. इसके Pelvic fins छोटे होते हैं तथा pectroals के पीछे होते हैं।
9. इसके विद्युत अंगों में muscle fibres होते हैं जो ब्लॉकों में व्यवस्थित होते हैं और बैटरी के रूप में काम करते हैं। ये मछलियां भारी बिजली का झटका देने में सक्षम होती हैं।
10. Torpedo की पूँछ अपेक्षाकृत छोटी होती है जिसमें दो dorsal fins तथा एक caudal fin होता है।
11. यह Viviparous होते हैं। यह अण्डों की बजाय बच्चों को पैदा करती हैं।
12. Torpedo या एस्ट्राप एक समुद्री मछली है, जो लगभग 40 से 50 fathoms की गहराई पर रेतीले या कीचड़ भरे तल पर पाई जाती है। यह मछली मांसाहारी होती है तथा क्रस्टेशियंस और मोलस्क आदि को खाकर जीवित रहती है।
13. Torpedo भूमध्यसागरीय, लाल सागर, अटलांटिक और प्रशांत महासागरों, ईस्ट इंडीज, चीन, तस्मानिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। Torpedo marmorata हिंद महासागर में पाया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment