यूरोमैस्टिक्स (Uromastix) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi


यूरोमैस्टिक्स (Uromastix: वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
यूरोमैस्टिक्स (Uromastix) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi

यूरोमैस्टिक्स (Uromastix)

यूरोमैस्टिक्स कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। इसे आमतौर पर भारतीय साँडा के नाम से जाना जाता है। यह हमारे देश के उत्तरी-पश्चिमी भागों और काठियावाड़ के रेतीले एवं कंकरीले भागों में बिलों में पाई जाने वाली एक शाकाहारी छिपकली है। आज नीचे हम इसके वर्गीकरण तथा लक्षणों के बारे में जानेंगे। 

वर्गीकरण (Classification)

संघ (Phylum)              -        कोर्डेटा (Chordata)
उपसंघ (Subphylum)   -        
वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
महावर्ग (Superclass)     -       चतुष्पादा (Tetrapoda)
वर्ग (Class)                   -        सरीसृप (Reptilia)
उपवर्ग (Subclass)         -        लेपिडोसॉरिया (Lepidosauria)
गण (Order)                 -        स्क्वैमैटा (Squamata)
उपगण(Suborder)         -       लैसरटिलिया या सॉरिया (Lacertilia or Sauria)
जाति (Genus)               -       यूरोमैस्टिक्स (Uromastix)

यूरोमैस्टिक्स (Uromastix) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|hindi

लक्षण (Characteristics)
Uromastix से संबंधित कुछ लक्षण इस प्रकार हैं -
  1. Uromastix को आमतौर पर भारतीय साँडा या 

    Spiny-tailed lizards 

    के रूप में जाना जाता है।
  2. इसका शरीर लगभग 20 से 30 सेमी लम्बा हल्का भूरा और सिर, गरदन, धड़ तथा पूँछ में विभाजित रहता है।
  3. इसके सिर पर आंखें, बाह्य नासाद्वार, कान तथा मुखद्वार होता है। इसके आँखों की पलकें हिलने वाली होती हैं। कर्णपटह झिल्लियाँ बाह्यकर्ण गर्तों में होती हैं।
  4. इसके पैरों में पाँच-पाँच मजबूत पंजेदार (clawed) अँगुलियाँ होती हैं।
  5. इसके पूरे शरीर पर छोटे कण जैसे दिखने वाली Scales होती हैं। इसकी मोटी पूँछ पर बड़ी-बड़ी उभरी हुई Scales मुद्राकार पंक्तियों में इस प्रकार श्रेणी में लगी होती हैं कि पूँछ मुद्राकार खण्डों में बँटी-सी दिखाई देती है।
  6. अवस्कर द्वार अनुप्रस्थ तथा दरारनुमा होता है। नर व मादा, दोनों में, इसके प्रत्येक ओर प्रीऐनोफेमोरल ग्रन्थियों (preanofemoral glands) के छिद्र उपस्थित होते हैं जिनका स्रावण मैथुन में सहायक होता है। नर में मैथुन के लिए एक जोड़ी मैथुन अंग होते हैं जिन्हें हेमीपेनिस (hemipenes) कहते हैं।
  7. इसकी मादाएँ अण्डे देती है और यह अण्डे खोलयुक्त होते हैं। यह खोल कैल्सियमरहित तथा झिल्लीनुमा होता है।
  8. यह हमारे देश के उत्तरी-पश्चिमी भागों और काठियावाड़ के रेतीले एवं कंकरीले भागों में बिलों में पाई जाने वाली एक शाकाहारी छिपकली है। 




इन्हें भी पढ़ें -

No comments:

Post a Comment