Polypterus (Bichir): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|in hindi


Polypterus (Bichir): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन

Polypterus (Bichir): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन

Polypterus एक Bony fish हैं। इसे बिचिर के नाम से भी जाना जाता है।  इसमें bony Endoskeleton पाया जाता है। इसके शरीर पर plates , scales पाए जाते हैं और इनमें air bladders तथा advanced brain भी होता हैं। Polypterus समुद्री मछली है जो रात में सक्रिय रहता है तथा छोटी मछलियों, amphibians और crustaceans को खाते है।
 

वर्गीकरण (Classification)

Phylum: Chordata
Group: Craniata
Subphylum: Vertebrata
Division: Gnathostomata
Superclass: Pisces
Class: Osteichthyes
Subclass: Actinopterygii
Superorder: Chondristei
Order: Polypteriformes
Genus: Polypterus (Bichir)


Polypterus (Bichir): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन|in hindi

Polypterus  के लक्षण (Characteristics of a Polypterus)


1. Polypterus एक primitive living bony fish है। यह उन कठोर परिस्थिति में जीवित रह चुकी हैं जब इसके आसपास का वातावरण बदल रहा था। 

2. इसका शरीर लगभग 1 मीटर लम्बा होता है और rhombic ganoid scales से ढका होता है।

3. इसका सिर horny shield से ढका होता है, जिसमें ट्यूबलर nostrils और आगे की ओर आंखें स्थित होती हैं।

4. इसमें Spiracle मौजूद होता है और चार gill-arches भी उपस्थित होते हैं।

5. Polypterus के Dorsal fin में कई (5-18) पंख होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में एक spine होती है।

6. इसके Pectoral fins के आधार पर scale से ढका हुआ एक fleshy-lobe होता है।

7. Polypterus के Pelvic और anal fins बहुत छोटे होते हैं।

8. इसका Caudal fin diphycercal होता है।

9. इसका Air-bladder bilobed और cellular होता है जो श्वसन के लिए काम करता है।

10. यह पानी से बाहर आसानी से जीवित नहीं रह सकते हैं। कभी-कभी यह तीन से चार घंटे से अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं लेकिन यह तभी मुमकिन है जब यह नम घास या खरपतवार से ढके हो।

11. इसके लार्वा में plume-like external gills होते हैं जो hyoid arches से जुड़े होते हैं।

Polypterus में कुछ primitive लक्षण दिखाई देते हैं जैसे कि non-overlapping scales, spiracles, कुछ खोपड़ी की हड्डियाँ, आंत में spiral valve और चौड़े आधार वाले crossopterygian fins से मिलते-जुलते paired fins। इसमें कुछ उन्नत विशेषताएँ जैसे dorso-lateral nostrils, आंत में pyloric caecum और बोनी मछलियों की तरह मूत्रजननांगी प्रणाली भी पाई जाती है। इसकी पूंछ heterocercal नहीं होती है और ग्रसनी से जुड़ा air bladder श्वसन अंग के रूप में कार्य करता है।

पॉलीप्टेरस उष्णकटिबंधीय अफ्रीका, नील, नाइजीरिया और कांगो की नदियों में पाया जाता है।




No comments:

Post a Comment