Balanoglossus के Collar की अनुप्रस्थ काट का वर्णन (T.S. of Collar of Balanoglossus)
बलानोग्लोसस कोर्डेटा (Chordata) संघ का एक जीव है। इसे आमतौर पर acorn worm के रूप में जाना जाता है। यह एक burrowing animal है जो विशेष रूप से समुद्र में पाया जाता है। इसकी अनुप्रस्थ काट करने पर हमें इसमें कई संरचनाएं दिखाई पड़ती हैं।
वर्गीकरण (Classification)
संघ (Phylum) - कोर्डेटा (Chordata)
समूह (Group) - प्रोटोकॉर्डेटा (Protochordata)
उपसंघ (Subphylum) - हेमीकॉर्डेटा (Hemichordata)
समूह (Group) - प्रोटोकॉर्डेटा (Protochordata)
उपसंघ (Subphylum) - हेमीकॉर्डेटा (Hemichordata)
वर्ग (Class) - एंटरोपनेस्टा (Enteropneusta)
जाति (Genus) - बालानोग्लोसस (Balanoglossus)
Related article : बलानोग्लोसस की Proboscis की अनुप्रस्थ काट का वर्णन (T.S. of Proboscis of Balanoglossus)
बलानोग्लोसस की Collar की अनुप्रस्थ काट का वर्णन
Balanoglossus के Collar की अनुप्रस्थ काट करने पर इसमें निम्नलिखित संरचनाएं दिखाई देती हैं :
1. Balanoglossus के Collar की Body wall एपिडर्मिस से बनी होती है, जिसके अंदरूनी हिस्से पर blood plexus होता है। इसमें Dermis अनुपस्थित होती है।
2. एपिडर्मिस के नीचे collar coelom होता है, जो dorsal और ventral mesenteries द्वारा अपूर्ण रूप से विभाजित होता है।
3. यह collar coelom मांसपेशियों और संयोजी ऊतक द्वारा भरा होता है।
4. इसके पृष्ठीय भाग (dorsal portion) में एक collar cord, dorsal blood vessel और दो perihaemal spaces और दो collar canals उपस्थित होते हैं।
5. Ventral blood vessel, ventral mesentery के ऊपर स्थित होती है।
6. इस काट के केंद्र में coelomic epithelium से घिरी हुई विशाल मुख गुहा उपस्थित रहती है।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment