Pteropus (Flying-fox): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi


Pteropus (Flying-fox): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन

Pteropus (Flying-fox): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi


Pteropus कॉर्डेटा संघ का जीव है। यह वृक्ष पर रहने वाला, उड़ने वाला और रात्रि में निकलने वाला जानवर है। यह मुख्यतः समूहों में रहता है और फल को खाता है। 


वर्गीकरण (Classification): 

Phylum - Chordata 
Group - Craniata 
Subphylum - Vertebrata 
Division - Gnathostomata 
Superclass - Tetrapoda 
Class - Mammalia 
Subclass - Theria
Infraclass - Eutheria
Order - Chiroptera
Suborder - Magachiroptera
Genus - Pteropus


Pteropus (Flying-fox): वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन| in hindi



Pteropus (Flying-fox) के लक्षण 

1. Pteropus को आमतौर पर flying-fox और हिंदी में चमगादड़ के नाम से जाना जाता है।

2. यह एक बड़ा चमगादड़ होता है जिसके पंख डेढ़ मीटर से अधिक लम्बे होते हैं, जबकि शरीर की लंबाई केवल 30 सेमी होती है।

3. इसका शरीर भूरे रंग के फर से ढका होता है और कंधा सुनहरे पीले रंग के होते हैं।

4. इसका सिर छोटा होता है, जिसमें लंबी snout, nostrils, बड़ी आंखें और pinnae होती हैं। इसमें Nose leaf अनुपस्थित होती है।

5. चमगादड़ की पूँछ बहुत छोटी होती है।

6. Forelimbs त्वचा की एक fold (patagium) द्वारा wings में रूपांतरित होते हैं, इन wings को दूसरी से पांचवीं तक की लंबी अंगुलियों द्वारा सहारा मिलता है। इसका अंगूठा और दूसरी अंगुली पंजेदार होती हैं।

7. Patagium में Hindlimbs और पूंछ भी शामिल होते हैं। Hindlimbs में तीखे घुमावदार पंजेदार अंगुलियाँ होती हैं।

8. इसका दंत सूत्र i 2/2, c 1/1, pm 3/3, m2/3 होता है। इसकी दाढ़ें tubercular नहीं होती हैं, लेकिन यह एक longitudinal groove से चिह्नित होती हैं।

9. वे सिर को नीचे की ओर लटकाकर सोते हैं और पंख शरीर के चारों ओर मुड़े रहते हैं।

10. चमगादड़ एकमात्र उड़ने वाले स्तनधारी जीव हैं और उनके पास रडार जैसा तीव्र sonar या प्रतिध्वनि-उपकरण होता है। यह vocal cords से अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगें उत्पन्न करता है जो वस्तुओं (तार, आदि) से टकराती हैं और सुनने के लिए चमगादड़ तक वापस परावर्तित होती हैं।

11. Pteropus भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और मैडागास्कर में पाया जाता है।  






No comments:

Post a Comment