पत्ती तथा उसके कार्यों पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on the leaf and its functions)| in hindi


पत्ती तथा उसके कार्यों पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on the leaf and its functions)


पत्ती तथा उसके कार्यों पर बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ on the leaf and its functions)| in hindi



यहाँ पत्ती तथा उसके कार्यों से सम्बंधित कुछ बहुविकल्पीय प्रश्नों का वर्णन किया गया है। इसके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यह लेख पढ़ें -



1. गुलाब की पत्ती में किस प्रकार के अनुपर्ण होते हैं- 

(क) मुक्त पार्श्व
(ख) संलग्न
(ग) अन्तरावृन्ती
(घ) परिवेष्टकीय 

उत्तर - (ख) संलग्न 



2. क्लीमेटिस में प्रतान पत्ती के किस भाग से बना है- 

(क) पर्णशीर्ष से 
(ख) पर्णफलक से
(ग) पर्णक से
(घ) पर्णवृन्त से 

उत्तर - (घ) पर्णवृन्त से 



3. पर्णशीर्ष प्रतान निम्नलिखित में से किस पौधे में होता है- 

(क) स्माइलैक्स
(ख) जंगली मटर
(ग) ग्लोरिओसा
(घ) देशी मटर 

उत्तर - (ग) ग्लोरिओसा 



4. जलकुम्भी में पर्णवृन्त किस प्रकार का होता है- 

(क) प्लवन (स्पन्जी)
(ख) प्रतानी
(ग) पर्णाभवृन्त
(घ) सपक्ष 

उत्तर - (क) प्लवन (स्पन्जी) 



5. छुईमुई की पत्ती होती है- 

(क) सरल पक्षवत्
(ख) सरल पाणिवत्
(ग) संयुक्त द्विपक्षवत्
(घ) संयुक्त त्रिपक्षवत् 

उत्तर - (ग) संयुक्त द्विपक्षवत् 



6. निम्नलिखित में से किसमें संयुक्त पत्ती होती है- 

(क) गुलाब
(ख) पीपल
(ग) बरगद
(घ) पुदीना 

उत्तर - (क) गुलाब 



7. निम्नलिखित पत्तियों में से किसमें समानान्तर शिराविन्यास मिलता है- 

(क) आम
(ख) गेहूँ
(ग) मटर
(घ) बरगद 

उत्तर - (ख) गेहूँ 



8. पर्णाभवृन्त रूपान्तरित रूप है- 

(क) सम्पूर्ण पत्ती का
(ख) पर्णफलक का
(ग) पर्णाधार का
(घ) पर्णवृन्त का 

उत्तर - (घ) पर्णवृन्त का 



9. निपेन्थीज में घट या कलश रूपान्तर है- 

(क) पर्णफलक का
(ख) पर्णवृन्त का
(ग) पर्णाधार का
(घ) सम्पूर्ण पत्ती का 

उत्तर - (क) पर्णफलक का 



10. भ्रमि (चक्रकी) पर्णविन्यास निम्नलिखित में से किस पौधे में पाया जाता है- 

(क) गुड़हल
(ख) तुलसी
(ग) कनेर
(घ) आम 

उत्तर - (ग) कनेर 



11. नागफनी में पत्तियाँ किस प्रकार की होती हैं- 

(क) सामान्य
(ख) चपटी मांसल तथा प्रकाश संश्लेषी
(ग) काँटों में रूपान्तरित
(घ) प्रतान में रूपान्तरित 

उत्तर - (ग) काँटों में रूपान्तरित 



12. ऑस्ट्रेलियन बबूल में पत्ती के स्थान पर एक विशिष्ट रचना (पत्ती की तरह ही) होती है- 

(क) पर्णाभ स्तम्भ
(ख) पर्णाभवृन्त
(ग) पर्णाभ पर्व
(घ) सामान्य सरल पत्ती 

उत्तर - (ख) पर्णाभवृन्त 



13. निम्न में से किस पौधे में पत्ती प्रतान में रूपान्तरित हो जाती है- 

(क) सेम में
(ख) अंगूर में
(ग) जंगली मटर में
(घ) काशीफल में 

उत्तर - (ग) जंगली मटर में 





Related article-




No comments:

Post a Comment