क्यूलेक्स (Culex) एवं एनोफेलीज (Anopheles) मच्छर में अंतर|hindi


क्यूलेक्स (Culex) एवं एनोफेलीज (Anopheles) मच्छर में अंतर 
क्यूलेक्स (Culex) एवं एनोफेलीज (Anopheles) मच्छर में अंतर|hindi

क्यूलेक्स तथा एनोफेलीज मच्छर

वयस्क प्रावस्था (Adult)

  1. Culex का शरीर बैठने में आधारतल के समानान्तर होता है तथा proboscis इससे 450 के कोण पर झुकी हुई होती है। जबकि Anopheles का शरीर बैठने में आधारतल से 45° के कोण पर उठा हुआ होता है तथा proboscis शरीर की सीध में होती है।
  2. Culex का शरीर कुछ बड़ा होता है तथा इसके पैर मजबूत होते हैं। जबकि Anopheles का शरीर छोटा एवं क्षीण होता है तथा इसके पैर भी कमजोर होते हैं।
  3. Culex के शरीर पर रोएँदार bristles कम होते हैं। जबकि Anopheles के शरीर पर रोएँदार bristles अधिक होते हैं।
  4. Culex में स्कुटेलम पीछे की ओर त्रिपिण्डकीय होता है। जबकि Anopheles में स्कुटेलम पीछे की ओर अर्धचन्द्राकार होता है।
  5. Culex के पंख इकसार रंग के होते हैं तथा इनकी उड़ने की क्षमता अधिक होती है। जबकि Anopheles पंख चितकबरे होते हैं तथा इनकी उड़ने की क्षमता कम होती है।
  6. Culex में मेक्सिली स्पर्शक नर में proboscis से कुछ लम्बे, पंच खण्डीय एवं नुकीले होते हैं तथा मादा में proboscis से बहुत छोटे, त्रिखण्डीय एवं मुग्दराकार होते हैं। जबकि Anopheles में मैक्सिलरी स्पर्शक नर एवं मादा, दोनों में पंच-खण्डीय एवं proboscis के बराबर होती है तथा नर में मुग्दराकार एवं मादा में नुकीली होती है।


अण्डनिक्षेपण एवं अण्डे (Oviposition and Eggs)
  1. Culex की मादा अपेक्षाकृत गन्दे जल एक बार में 150 से 300 अण्डे देती है। जबकि Anopheles की मादा अपेक्षाकृत स्वच्छ जल में एक बार में 40 से 100 देती है।
  2. Culex के अण्डे जल-सतह पर तैरते हुए खड़े प्लावी बेड़ों में होते हैं। जबकि Anopheles के अण्डे जल-सतह के समानान्तर होते हैं तथा अकेले होते हैं।
  3. Culex के अण्डे धूसर रंग के तथा सिगार की आकृति के, माइकोपाइल युक्त होते हैं परंतु इसमें air float नहीं होते हैं। जबकि Anopheles अण्डे काले रंग के, नौकाकार, माइकोपाइलविहीन होते हैं, परन्तु इसमें air float पाए जाते हैं। 
  1. Culex का larva कुछ बड़ा तथा हल्के रंग का होता है। जबकि Anopheles का larva कुछ मोटा एवं गहरे रंग का होता है।
  2. Culex के larva bottom-feeder होते हैं। जबकि Anopheles के larva surface-feeder होते हैं।
  3. Culex के larva में श्वसन के लिए स्वसन निनाल होती है। जबकि Anopheles के larva में श्वसन निनाल नहीं होती है।
  4. Culex का larva जल-सतह पर शरीर निनाल से सधा, एक कोण पर नीचे लटका होता है। जबकि Anopheles के larva का शरीर जल-सतह पर इसके समानान्तर होता है।
  5. Culex के larva में palmate bristles नहीं होते हैं। जबकि Anopheles के larva में दूसरे से 7 वें उदरखण्डों पर पृष्ठतलीय palmate bristles होते हैं।
  6. Culex के larva में 8 वें खण्ड पर comb होती है। जबकि Anopheles के larva में comb नहीं होती है।

प्यूपा (Pupa)
  1. Culex का Pupa धूसर रंग का होता है। जबकि Anopheles का Pupa कुछ हरियाला-सा होता है।  
  2. Culex के Pupa का श्वसन श्रंग लंबा होता हैं तथा इसके छिद्र संकरे होते हैं। जबकि Anopheles के Pupa का श्वसन श्रंग छोटा होता है तथा इनके छिद्र चौड़े होते है।
  3. Culex के Pupa के प्रत्येक पैडल पर दो bristles होते हैं। जबकि Anopheles के Pupa के प्रत्येक पैडल पर दो bristles होते है।


इन्हें भी पढ़ें -

No comments:

Post a Comment