घरेलू चिड़िया या गौरैया (House Sparrow) : वर्गीकरण, लक्षण, चित्र का वर्णन
यह संसारभर में घरों में पाई जाने वाली सामान्य चिड़िया होती है। जो पुराने फर्नीचर, बालकनी, खिड़की, दीवारों की खोखल, आदि में घोंसला बनाती है। यह हमारे साथ सहभोजी (commensal) जीवन व्यतीत करती है। इसका वैज्ञानिक नाम पैसर डोमेस्टिकस (Passer domesticus) है। यह कबूतर के मुकाबले छोटी सी होती हैं। इसे हम मुख्यतः अपने घर में भी देख सकते हैं। इससे सम्बंधित अन्य तथ्यों के बारे में हम नीचे जानेंगे।
वर्गीकरण (Classification)
जगत (Kingdom) - जन्तु (Animalia)
शाखा (Branch) - यूमेटाजोआ (Eumetazoa)
प्रभाग (Division) - बाइलैटरिया (Bilateria)
उपप्रभाग (Subdivision) - ड्यूटरोस्टोमिया (Deuterostomia)
खण्ड (Section) - यूसीलोमैटा (Eucoelomata)
संघ (Phylum) - कॉर्डेटा (Chordata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
महावर्ग (Superclass) - चतुष्पादा (Tetrapoda)
वर्ग (Class) - पक्षी (Aves)
उपवर्ग (Subclass) - निओर्निथीज (Neornithes)
महागण (Superorder) - नियोग्नैथी (Neognathae)
गण (Order) - कोलम्बीफॉर्मीस (Columbiformes)
जगत (Kingdom) - जन्तु (Animalia)
शाखा (Branch) - यूमेटाजोआ (Eumetazoa)
प्रभाग (Division) - बाइलैटरिया (Bilateria)
उपप्रभाग (Subdivision) - ड्यूटरोस्टोमिया (Deuterostomia)
खण्ड (Section) - यूसीलोमैटा (Eucoelomata)
संघ (Phylum) - कॉर्डेटा (Chordata)
उपसंघ (Subphylum) - वर्टीब्रेटा (Vertebrata)
महावर्ग (Superclass) - चतुष्पादा (Tetrapoda)
वर्ग (Class) - पक्षी (Aves)
उपवर्ग (Subclass) - निओर्निथीज (Neornithes)
महागण (Superorder) - नियोग्नैथी (Neognathae)
गण (Order) - कोलम्बीफॉर्मीस (Columbiformes)
घरेलू चिड़िया या गौरैया के प्रमुख लक्षण इस प्रकार है-
- इसका शरीर 10 से 12 सेमी लम्बा तथा भूरे से परों द्वारा ढका हुआ होता है।
- इनमें नर के सिर के ऊपरी भाग, गरदन, गला, वक्ष भाग एवं चोंच का रंग काला होता है जबकि मादा की गर्दन व गाला सफ़ेद होता है। इनमें नर व मादा दोनों में उदर भाग सफेद होता है।
- इनकी चोंच छोटी व मजबूत होती है।
- इनमें नर व मादा के शरीर के रंग में काफी अन्तर होता है।
- इसका सिर गोल-सा, ग्रीवा लचीली, धड़ मोटा तथा पूँछ छोटी-सी होती है।
- इसके नेत्र बड़े व गोल होते हैं। इन पर गतिशील पलकों के अतिरिक्त निमीलक झिल्ली (nictitating membrane) भी होती है।
- इसके नेत्रों से पीछे, परों द्वारा ढके कर्ण होते हैं।
- इसके पश्चपादों के अतिरिक्त शेष शरीर परों (feathers) द्वारा ढका रहता है जो बाह्य कंकाल (exoskeleton) बनाते है।
- इसके अग्रपाद बड़े, परयुक्त पंखों (wings) में रूपान्तरित हो जाते हैं। इन पर अँगुलियाँ अनुपस्थित रहती है। इनके पश्चपाद सामान्य रहते हैं। इन पर शल्कें (scales) तथा चार-चार पंजेयुक्त अँगुलियाँ उपस्थित रहती हैं।
- इसके नर व मादा की रचना में तो नहीं, अपितु रंग में भेद होता है तथा नर में मैथुन अंग नहीं होते हैं।
इन्हें भी पढ़ें -
No comments:
Post a Comment