18 तथ्य:परमाणु के बारे में(Facts About Atom in Hindi)


परमाणु के बारे में मुख्य तथ्य(Facts About Atom in Hindi)
18 तथ्य:परमाणु के बारे में(Facts About Atom in Hindi)

  • इलेक्ट्रॉन सभी पदार्थों के प्रमुख संघटक हैं। इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान हाइड्रोजन परमाणु के द्रव्यमान का 1/1837 वां भाग होता है।
  • परमाणु (Atom) अत्यंत सूक्ष्म होते है जिन्हें शक्तिशाली सूक्ष्मदर्शक से भी नहीं देखा जा सकता है। 
  • डाल्टन के अनुसार, परमाणु पदार्थ का सूक्ष्मतम कण है जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है। परमाणु का ना तो सृजन होता है और ना ही विनाश होता है। न ही यह रासायनिक अभिक्रिया में विभाजित होता है। परमाणु एक दूसरे से पूर्ण संख्याओं के अनुपात में संयोग करते हैं।
  • जे जे थॉमसन के अनुसार, परमाणु की तुलना धन आवेशित ऐसे गोले से की जा सकती है जिसमें इलेक्ट्रॉन जुड़े हुए होते हैं।इलेक्ट्रॉन,प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की खोज.... 
  • प्रोटोन धन आवेशित कण है, जिसका द्रव्यमान 1.676 × 10‐²⁷ kg के बराबर है तथा प्रति एकांक धन आवेश है।
  • न्यूट्रॉन विद्युत रूप से उदासीन कण होता है जिसका द्रव्यमान प्रोटॉन के बराबर होता है।
  • रदरफोर्ड ने दर्शाया कि परमाणु के केंद्र में सूक्ष्म, भारी, धन आवेशित क्रोड़ उपस्थित है इस क्रोड़ को नाभिक कहा गया।रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल 
  • किसी भी तत्व की परमाणु संख्या (Z) उसके परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटोन की संख्या के बराबर होती है।
  • परमाणु की द्रव्यमान संख्या(A) नाभिकी के अंदर उपस्थित प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की संख्या के बराबर होती है।
  • बोर के अनुसार, परमाणु की संरचना हमारे सौरमंडल के समान है। जिस प्रकार सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर घूर्णन करते हैं उसी प्रकार इलेक्ट्रॉन परमाणु के नाभिकी (Nucleus) के चारों और निश्चित कक्षाओं में घूमते रहते हैं। इन वृत्ताकार कक्षाओं को कोश अथवा ऊर्जा कोश कहा जाता है।
  • परमाणु में कक्षा अथवा कोशों को पूर्ण संख्याओं यथा 1,2,3,4 अथवा वर्ण K,L,M,N द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है।
  • परमाणु की विभिन्न कक्षाओं में इलेक्ट्रॉन का वर्गीकरण, उस तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (Electronic Configuration) कहलाता है।
  • परमाणु की बाह्यतम कक्षा में उपस्थित इलेक्ट्रॉन उसके संयोजकता इलेक्ट्रॉन कहलाते हैं।
  • जब कोई परमाणु एक अथवा अधिक इलेक्ट्रॉन गंवाता है तब धनायन का निर्माण होता है। आयन (Ions)
  • जब कोई परमाणु एक अथवा अधिक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है तब ऋणायन का निर्माण होता है।
  • समस्थानिक एक ही तत्व के परमाणु हैं जिनकी द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है किंतु परमाणु संख्या समान होती है। समस्थानिक और समभारिक 
  • किसी भी तत्व की संयोजन क्षमता उसकी संयोजकता कहलाती है।
  • हाइड्रोजन अथवा क्लोरीन अथवा ऑक्सीजन की दुगनी संख्या जो किसी तत्व के एक परमाणु के साथ संयोजन करती है, उसकी संयोजकता कहलाती है।
  • रासायनिक अभिक्रियाओं में, सभी तत्वों के परमाणु (हाइड्रोजन को छोड़कर) जो अभिक्रिया में क्रियाशील होते हैं अपने बाह्यतम कोश में 8 इलेक्ट्रॉन प्राप्त करने के लिए उन्मुख होते हैं। इसे अष्टक नियम  के नाम से जाना जाता है।


इन्हें भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment