ब्रह्मांड के बारे में कुछ तथ्य(Knowing Facts about The Universe)|Hindi


ब्रह्मांड के बारे में कुछ मुख्य तथ्य(Facts about The Universe)
ब्रह्मांड के बारे में कुछ तथ्य(Knowing Facts about The Universe)|Hindi

  • बृहत अंतहीन अंतरिक्ष जिसमें पृथ्वी और उसके चारों और पाए जाने वाले खगोलीय पिंड सम्मिलित रहते हैं विश्व (Universe) कहलाता है।
  • प्रकाश द्वारा 1 वर्ष में तय की गई दूरी प्रकाश वर्ष कहलाती है। एक प्रकाश वर्ष बराबर 9460 खराब किलोमीटर।
  • क्षुद्रग्रह ,सूर्य के चारों ओर मंगल और बृहस्पति ग्रह की कक्षा के मध्य, घूमने वाले पत्थरों के टुकड़े होते हैं।
  • पुच्छल तारे, वे खगोलीय पिंड होते हैं जो सूर्य के चारों और बहुत बड़ी कक्षा में परिक्रमा करते हैं। पुच्छल-तारा चमकदार पहुंच युक्त एक बड़ी चमकीली गेंद की तरह दिखाई देता है।
  • उल्काएं, वे खगोलीय पिंड हैं जो पत्थर अथवा धातु की चट्टानों से बनी होती हैं। उल्काएं जब पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करती हैं, तब हवा के घर्षण से गर्म होकर दिखाई देने लगती हैं। उल्काएं क्षण भर के लिए आकाश में प्रकाश की एक चमकदार रेखा के रूप में दिखाई देती है।
  • उल्का का वह भाग जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश होने से पहले पूरी तरह नहीं चल पाता है और पृथ्वी की सतह पर पहुंच जाता है, उल्का-पिण्ड कहलाता है।
  • तारे ऐसे विशाल खगोलीय पिंड होते हैं जो अत्यंत गर्म होते हैं और अपना प्रकाश विकीर्ण करते रहते हैं।
  • अनेकों तारे समूह में किसी विशिष्ट आकृति के रूप में दिखलाई देते हैं जिसे तारामंडल कहते हैं।
  • तारामंडल आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।
  • अभी तक कुल 88 तारामण्डलों को पहचाना गया है। कुछ प्रमुख तारामंडल है - सप्तर्षी तारामंडल तथा ओरायन या काल पुरुष।
  • अंतरिक्ष में तारों का एक विशाल गुच्छ जो अन्य किसी प्रकार के तारक-गुच्छों से अलग हो आकाशगंगा या गैलेक्सी कहलाता है। जिस आकाशगंगा में हम रहते हैं उसे मिल्की वे अथवा दुग्ध  मेखला कहते हैं।
  • सौर मंडल, सूर्य और उसके चारों ओर परिक्रमा करते ग्रहों, इन ग्रहों की परिक्रमा करते प्राकृतिक उपग्रहों तथा हजारों लघु पिंडो जैसे क्षुद्रग्रह, पुच्छल तारें और उल्काओं से निर्मित होते हैं।
  • ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा लगाते हैं तथा अपने अक्ष पर घूमते भी रहते हैं। ग्रह अपना प्रकाश उत्सर्जित नहीं करते। जब सूर्य का प्रकाश उनपर पड़ता हैं तो वे चमकने लगते हैं।
  • अधिकतर ग्रहों के अपने उपग्रह होते हैं। चंद्रमा पृथ्वी का एक प्राकृतिक उपग्रह है।
  • मानव-निर्मित वस्तु जो ग्रहों के चारों ओर चक्कर लगाती है कृत्रिम उपग्रह कहलाती है। कृत्रिम उपग्रहों का उपयोग मौसम पूर्वानुमान, उपग्रह संप्रेषण आदि में किया जाता है।



इन्हें भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment